हल्द्वानी-अल्मोड़ा और पिथौरागढ़-मुनस्यारी के बीच हेली सेवा शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के अंतर्गत हल्द्वानी–अल्मोड़ा–हल्द्वानी और पिथौरागढ़–मुनस्यारी–पिथौरागढ़ हेली सेवाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से पर्वतीय क्षेत्रों का आवागमन आसान होगा और पर्यटन व आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा की 3-4 घंटे की यात्रा अब कुछ ही मिनटों में पूरी होगी, वहीं पिथौरागढ़ से मुनस्यारी तक का 5-6 घंटे का सफर भी मिनटों में तय हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल बाद टूटा 20 किमी वॉक रेस का रिकॉर्ड, उत्तराखंड के सूरज समेत देश के छह एथलीटों ने बनाया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 12 हेलीपोर्ट्स से सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। गौचर, जोशियाड़ा, मुनस्यारी, मसूरी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हवाई सेवाओं से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, ANPR कैमरों से होगी वसूली

पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर हेली सेवा रोजाना दो बार सुबह 10:30 व 1:50 बजे चलेगी, जबकि मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के लिए उड़ानें 10:50 व 2:10 बजे होंगी। हल्द्वानी–अल्मोड़ा सेवा सुबह 11:50 व दोपहर 3:10 बजे और अल्मोड़ा–हल्द्वानी सेवा दोपहर 12:50 व शाम 4:10 बजे उपलब्ध रहेगी। सेवा का किराया ₹2500 निर्धारित किया गया है। यात्री टिकट ऑनलाइन airheritage.in से बुक कर सकेंगे।

You cannot copy content of this page