हल्द्वानी की साहित्यकार मीना अरोड़ा जयपुर में सम्मानित, ‘नारी शक्ति सम्मान-2026’ से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी की जानी-मानी साहित्यकार मीना अरोड़ा को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में ‘नारी शक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के जरिए उन्होंने न केवल अपने साहित्यिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया, बल्कि उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया।

‘नारी शक्ति: समाज का आधार, राष्ट्र की पहचान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक मूल्यों की मासिक पत्रिका माही संदेश परिवार द्वारा किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ‘आदमखोर’ की दहशत...सातताल जंगल में पर्यटकों की एंट्री पर रोक, तेंदुए की तलाश जारी

इस अवसर पर ‘प्रेमा माथुर प्रेरणा पुरस्कार’, ‘माला माथुर नारी शक्ति सम्मान’, ‘तारा देवी नारी शक्ति सम्मान’ और ‘एलिजाबेथ ज़रीन नारी शक्ति सम्मान-2026’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूतियों को नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक सुधीर माथुर, प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन और समन्वयक भरत कोराना के निर्देशन में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी तोड़ेंगे एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, बनाएंगे कार्यकाल की नई मिसाल : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड से चयनित मीना अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के आधार पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। वे पिछले कई वर्षों से साहित्य सेवा में सक्रिय हैं और काव्य संग्रह, व्यंग्य संग्रह, उपन्यास तथा काव्य नाटक जैसी विधाओं में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 लोगों की मौत और कई घायल

विशेष बात यह है कि मीना अरोड़ा को हिन्दी साहित्य में काव्य नाटक रचने वाली प्रथम महिला साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें साहित्य जगत में अलग पहचान दिलाई है। सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और साहित्य प्रेमियों ने इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है।

You cannot copy content of this page