हल्द्वानी: बारिश से शेर नाला उफान पर, यातायात ठप, पुलिस ने वाहनों का रूट बदला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट विधायक का दरोगा से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल, बोले-ये काम बाद में होगा, तेरा काम पहले हो जाएगा…Video

बुधवार को शेर नाला उफान पर आ गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रकार के वाहनों को चौकी कुंवरपुर और थाना चोरगलिया गेट से डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहुंचीं देहरादून, कल एसआईटी के सामने होंगी पेश

पुलिस प्रशासन वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालन में जुटा है, साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।