अमेरिका में बड़ा हादसा: एरिज़ोना में मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, चार की मौत

खबर शेयर करें

एरिज़ोना। अमेरिका के एरिज़ोना प्रांत स्थित नवाजो नेशन क्षेत्र में बुधवार को एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। नवाजो नेशन पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे के वक्त यह छोटा विमान पास के एक अस्पताल से मरीज को लेने के लिए रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ का हल्द्वानी ब्लॉक में छापा, गैरहाजिर कर्मचारी पर कार्रवाई, मेडिकल अवकाश पर गए VDO पर सख्ती

यह हादसा दोपहर 12:40 बजे के करीब चिनले के पास हुआ, जब विमान नवाजो नेशन के चिनले म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसमें चारों लोग जिंदा जलकर मारे गए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्जीनिया में भारतीय मूल के पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विमान था बीचक्राफ्ट 300 मॉडल
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बीचक्राफ्ट 300 मॉडल था। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

NTSB की टीम रवाना
एनटीएसबी की प्रवक्ता सारा टेलर सुलिक ने बताया कि जांचकर्ताओं की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, जो आज रात तक वहां पहुंच जाएगी। टीम दुर्घटनास्थल का दस्तावेजीकरण करेगी और विमान की तकनीकी जांच शुरू करेगी। इसके बाद मलबे को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित, 18 दिन की एनआईए हिरासत में

You cannot copy content of this page