हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा…नेपाल बॉर्डर से चार शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक का माल बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी की वारदात का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार अभियुक्तों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना, चांदी और नकदी सहित लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नवनीत शर्मा ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोने के आभूषण तथा 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, ANPR कैमरों से होगी वसूली

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (UP31 AU 5867) संदिग्ध रूप से नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  UAE से पकड़कर भारत लाया गया उत्तराखंड का भगोड़ा जगदीश पुनेठा, CBI-इंटरपोल ने चार साल बाद दबोचा

लगातार सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने 4 जनवरी 2026 की सुबह नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में नेपाल, मुंबई और झारखंड के रहने वाले शातिर चोर शामिल हैं, जिनमें से एक गैंग लीडर भी है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 54 ग्राम सोना (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और 7.245 किलो चांदी (कीमत करीब 15.50 लाख रुपये) के आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खीरगंगा में बारिश का कहर, बाढ़ में दबे कई लोग, होटल-मकानों में घुसा मलबा, SDRF और सेना रवाना

पूछताछ में गिरोह के सरगना के खिलाफ रांची और सूरत में चोरी के मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी विभिन्न राज्यों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।