Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी राहत, 11 डॉक्टरों का चयन, STH में जल्द शुरू हो सकता है कैथलैब

खबर शेयर करें
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिले का मनान स्वास्थ्य केंद्र बना पहला एनक्वास प्रमाणित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’

कई विभागों के लिए हुए साक्षात्कार

चयन प्रक्रिया के तहत कई विभागों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इनमें माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और जनरल सर्जरी विभागों में एक-एक पद के लिए अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया। वहीं बाल रोग विभाग में दो तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तीन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया।

इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी विभाग कार्डियोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार दिया। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए एनेस्थीसिया और चर्म रोग विभाग में एक-एक अभ्यर्थी ने इंटरव्यू दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूसीसी का असर...विवाह पंजीकरण में रिकॉर्ड उछाल, प्रतिदिन औसत 24 गुना बढ़ोतरी

वरिष्ठ विशेषज्ञों की निगरानी में हुई चयन प्रक्रिया

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

कॉलेज प्रशासन के अनुसार विभिन्न शहरों से कुल 11 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनका चयन होने के बाद कॉलेज में फैकल्टी की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप...694 की मौत, सैकड़ों घायल

प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही लंबे समय से प्रस्तावित कैथलैब शुरू करने की दिशा में भी तेजी आएगी, जिससे हृदय रोगियों को हल्द्वानी में ही आधुनिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।