Haldwani: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में निदेशक क्रीड़ा राशिद सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुखवन्त आत्महत्या कांड: पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन, IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ऋतु रखोलिया ने बाल रोग चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्यों से न केवल चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती मिली है, बल्कि अनेक बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक यात्राओं के लिए उत्तराखंड को मिलेगी नई नियामक एजेंसी, तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

इस अवसर पर कोच सुरेश पांडे, करण आर्या, वॉर्डन नितिन रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला दिवस के अवसर पर समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को भी सराहा।