Haldwani: दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, 15 अप्रैल से प्रति लीटर दूध पर मिलेंगे दो रुपये अधिक

खबर शेयर करें

लालकुआं। जनपद नैनीताल के दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने अपने दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को आयोजित संगोष्ठी के दौरान दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। अब 15 अप्रैल से जिले के दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर दो रुपये अधिक मूल्य मिलेगा।

यह घोषणा एक संगोष्ठी के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि योगपीठ के पास कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में उपस्थित 826 महिला दुग्ध उत्पादकों के सामने ही प्रति लीटर दूध के मूल्य में दो रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई, जिससे किसानों की आय में सीधा लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू, कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें 👉  मेलबर्न: बुमराह का जलवा, टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर

कार्यक्रम में डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के आरएम तिवाड़ी सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।