मादुरो की गिरफ्तारी पर वैश्विक तनाव: उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी वर्ल्ड वॉर की चेतावनी, रूस ने भी की कड़ी निंदा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया है। इस कार्रवाई को लेकर उत्तर कोरिया ने मादुरो को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए अमेरिका को खुले तौर पर विश्व युद्ध की चेतावनी दे दी है।

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि मादुरो की स्थिति तुरंत सार्वजनिक की जाए। किम जोंग-उन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमेरिका का यह दमनकारी कदम दुनिया को वर्ल्ड वॉर की ओर धकेल सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा...कई वाहन आपस में भिड़े, कार में लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत

मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर रूस ने भी अमेरिका की तीखी आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे वेनेजुएला के खिलाफ ‘सशस्त्र आक्रामकता’ करार दिया है। मॉस्को ने इस कदम को बेहद चिंताजनक और निंदनीय बताते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  छठी बार मां बनीं सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ नामकरण

इस बीच अमेरिका ने मादुरो पर लगे आरोपों को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने बताया कि न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। मादुरो पर नार्को-टेररिज्म की साजिश रचने, कोकीन की तस्करी, मशीनगन व खतरनाक हथियार रखने और अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल, शतक जड़ यूपी को 227 रन की बड़ी जीत

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका, रूस और उत्तर कोरिया के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे वैश्विक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page