गढ़वाल राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

खबर शेयर करें

परिजनों से बातचीत के बाद सोए, सुबह मिला शव… घर में मचा कोहराम

श्रीनगर (पौड़ी)। गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। जवान की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। घर में जहां खुशियों का माहौल था, अब मातम पसरा हुआ है। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: 49 नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कटाखोली (पोस्ट नवाखाल) निवासी लोकेंद्र प्रताप पुत्र भगत सिंह वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में प्रशिक्षण पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि घटना की रात उन्होंने करीब 11:30 बजे तक अपने परिजनों से बातचीत की थी। इसके बाद वे अपने बैरक में सोने चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा: आज से इनर लाइन परमिट जारी, प्रतिदिन अधिकतम 500 यात्रियों को मिलेगी अनुमति

अगली सुबह जब वह तय समय पर नहीं उठे तो उनके साथियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैगोर पब्लिक स्कूल में मनाया गया चौथा वार्षिकोत्सव, छात्र प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

लोकेंद्र की शादी इसी वर्ष 8 जून को हुई थी। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। जवान की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकेंद्र बेहद होनहार और मिलनसार युवक था। खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और शोक में डूबे परिजन बेसुध हैं।

Ad Ad