बहराइच राइस मिल में धमाका, पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

खबर शेयर करें

बहराइच। दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा स्थित रजगढिया राइस मिल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिल में लगे ड्रायल का फटना भीषण आग का कारण बना, जिसमें पाँच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बर्ड हिट से हादसे के करीब पहुंचा विमान, आसमान से लौटी इंडिगो की उड़ान

मृतकों की पहचान कन्नौज के गडवना सौर्य निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश कुमार (35), श्रावस्ती के सिरसिया निवासी जहूर (50) और बिहार के बिहारीगंज मदेहपुरा निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत शर्मसार: बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़कर भागे बेटे, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है। इस घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page