पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में मौसम का कहर, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और इसकी सबसे ज्यादा मार उत्तर भारत में देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कई राज्यों में तेज बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई इलाकों में भारी बारिश, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुवैत के पावर प्लांट पर ईरान का बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत, लेबनान में भी शांति सैनिक हताहत

उत्तर-पश्चिमी भारत में हालात ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में पहले से ही बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा: इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत ढही, एक छात्र की मौत, कई घायल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और पश्चिमी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी सक्रिय बनी हुई है। इन सभी मौसमीय प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अस्थिर मौसम की स्थिति बन गई है, जिसके चलते बारिश, तूफान और ओलावृष्टि जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।

You cannot copy content of this page