शीतलहर का असर: उत्तराखंड के इस जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित, कोहरे का यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

हरिद्वार। शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए हरिद्वार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र 5 से 10 जनवरी 2026 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, हरिद्वार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभागीय कार्यों के साथ-साथ बीएचएलओ से संबंधित कार्यों को नियमित रूप से करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  10 मिनट में डिलीवरी पर सरकार का ब्रेक: जानलेवा रेस पर रोक, कंपनियों को हटाना पड़ा फास्ट डिलीवरी का वादा

इधर, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड और अधिक परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 46 लाख का बिजली बिल बना सनसनी, लापरवाही पर जेई और कंपनी को नोटिस

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में घना कोहरा छा सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे के चलते शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में पाले के कारण सूखी ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। हालांकि मौसम शुष्क रहने से तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

You cannot copy content of this page