‘अर्थ ऑवर’ 28 मार्च को…उत्तराखण्ड में एक घंटे के लिए बुझेंगी लाइटें, पर्यावरण बचाने का संदेश

खबर शेयर करें

देहरादून: पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड में 28 मार्च 2026 को ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाया जाएगा। शासन ने इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जनपद में 20, 21 व 22 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने विभागों को किया हाई अलर्ट

यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में नवरात्र से शुरू होगा सर्वे कार्य, 40 हजार आबादी को मिलेगा मालिकाना हक

यह अभियान WWF इंडिया (नई दिल्ली) के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जो विश्वभर में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  PUBG की लत बनी जानलेवा, 22 वर्षीय युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस वैश्विक मुहिम में भागीदारी निभाते हुए तय समय पर अनावश्यक बिजली उपयोग बंद करें और ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लें।

You cannot copy content of this page