Nainital: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, इन परीक्षा केंद्रों पर रहेगा विशेष नियंत्रण

खबर शेयर करें

नैनीताल: आगामी बोर्ड परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाजिश खलीक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम को हेली सेवा से जोड़ने की तैयारी, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या शांति भंग करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

  • परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह बिना पूर्व अनुमति एकत्रित नहीं हो सकेगा।
  • किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, प्रदर्शन या जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा।
  • लाठी, डंडा, धारदार हथियार या आग्नेयास्त्र लेकर परीक्षा स्थल के आसपास प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
  • अफवाह फैलाने, पर्चे बांटने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा।
  • परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सांसद निधि खर्च में सुस्ती...95.90 करोड़ में से सिर्फ 18% राशि खर्च, 232 कार्य अब तक स्वीकृत नहीं

प्रशासन ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस पर पहली राष्ट्रीय योग नीति की सौगात, उत्तराखंड में बनेंगे दो योग नगर

विद्यार्थियों से सहयोग की अपील