देहरादून: आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए भर्ती 2 जनवरी से, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजस्व संग्रहण को लेकर वित्त सचिव ने कसी लगाम...फील्ड विजिट बढ़ाने और टैक्स चोरी पर शिकंजा कसने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद नए पदों का सृजन हुआ था। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि पिछली कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी मिल पाई। विभाग ने भर्ती के लिए शासनादेश 18 और 23 दिसंबर को जारी किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने शिशु को दिया जन्म, स्वास्थ्य टीम की तत्परता से बची दोनों की जान

अब इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए निम्नलिखित वेबसाइट और पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है:

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण नियम:

  • आवेदन सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।
  • यह भर्ती केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है, और इसके लिए आवेदक का गांव की स्थाई/मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आरक्षणवार पदों की विस्तृत जानकारी संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गई है।
  • आवेदक एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page