सीडीओ का हल्द्वानी ब्लॉक में छापा, गैरहाजिर कर्मचारी पर कार्रवाई, मेडिकल अवकाश पर गए VDO पर सख्ती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को विकास खंड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल 2025 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब स्लो ओवर रेट पर नहीं लगेगा बैन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण पर जाए, तो भ्रमण पंजिका में संबंधित क्षेत्र का नाम, दिनांक और समय का स्पष्ट उल्लेख अवश्य किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेटिंग-गेटिंग’ से फल-फूल रहा टैक्स चोरी का सिंडिकेट, अफसरों की मिलीभगत से सरकार को रोज लाखों का चूना

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले दिल्ली के 4 युवक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज

निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर अहमद सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि है तथा जनहित कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

You cannot copy content of this page