Nainital: खुर्पाताल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण की टीम ने हटाए अवैध कब्जे

खबर शेयर करें

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के निर्देशों के बाद खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया लोडर, चालक की मौत

बताया गया कि हाल ही में खुर्पाताल भ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने प्राधिकरण की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मान की बात में बोले पीएम मोदी...संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी

जिला विकास प्राधिकरण के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You cannot copy content of this page