उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

खबर शेयर करें

हरिद्वार। धनौरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा नेता अमित सैनी की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार रुड़की–धनौरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे ने ठुकराया फर्ज़, बुजुर्ग मां-बाप को किया बेदखल...DM ने लौटाई 3080 वर्गफुट की संपत्ति

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page