देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

खबर शेयर करें

दिल्ली से पहुंची टीम, करोड़ों के अघोषित लेन-देन की जांच जारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई में शहर के नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति के बयान से फिर घिरी बीजेपी, वायरल वीडियो पर माफी के साथ दी सफाई

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम की निगरानी में हो रही है। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है उनमें प्रमुख नाम बिल्डर कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, राकेश बत्ता, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता और शराब कारोबारी प्रदीप वालिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से मार्ग बाधित, ट्रक नदी में गिरने की आंशका, दो लापता, दो घायल

सूत्रों का कहना है कि विभाग को करोड़ों रुपये के अघोषित ट्रांजेक्शन और बे-नाम निवेशों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीमें एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर और राजपुर रोड समेत शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।