रेड अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 21 जुलाई के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जनपद नैनीताल सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में “रेड अलर्ट” घोषित किया गया है। संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूसरी पत्नी ने पति के खाते से निकाले 13 लाख से ज्यादा रुपये, बेटे की तहरीर पर सौतेली मां पर केस

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुआ टैक्स चोरी का सिंडिकेट, सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान

उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आंगनबाड़ी संचालन से जुड़े समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा की स्थिति में समुचित समन्वय बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से छह दिन में नौ बार हिला उत्तरकाशी, शुक्रवार सुबह भी महसूस हुए झटके
Oplus_131072