हल्द्वानी में 46 निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा, मनमानी पर नोटिस जारी…देखें लिस्ट

खबर शेयर करें

किताबों के नाम पर अभिभावकों से वसूली और बुक सेलर्स से गठजोड़ का खुलासा

हल्द्वानी। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। जांच में स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ तथा अन्य अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई जांच के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने यह कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

जांच में पाया गया कि कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ दुकानों से ऐसी पर्चियां भी मिलीं, जिनमें अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, जाली तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई स्कूल सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं व फीस स्ट्रक्चर तक सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में इन सभी कृत्यों को शासन और सीबीएसई के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन माना गया है। सभी संबंधित स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 तक शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई के साथ-साथ विधिक और अन्य दंडात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।
इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भड़काऊ भाषण का मामला: काली सेना प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 पर मुकदमा दर्ज

इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,
2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।
6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।
8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।
9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।
14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।
17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।
22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

You cannot copy content of this page