कोटाबाग में प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, 15 साल पुराने फड़-खोखे ध्वस्त

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कोटाबाग बाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डीएसओ श्याम आर्य और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अभियान के दौरान करीब 15 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किए गए 15 फड़, खोखे और टीनशेड हटाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोटाबाग बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बनी अव्यवस्था पर अंकुश लगा है, वहीं सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटाबाग बाजार क्षेत्र में शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: धारी चौकी इंचार्ज और मुखानी थाने के एएसआई निलंबित, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती सहित राजस्व विभाग का स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।