अमेरिका की सख्ती: खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय नागरिक शामिल

खबर शेयर करें

DHS ने लॉन्च की नई सार्वजनिक वेबसाइट, गंभीर अपराधों में दोषी अवैध प्रवासियों का डेटा किया सार्वजनिक

वॉशिंगटन: अवैध प्रवास और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अमेरिका ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the Worst’ यानी सबसे खतरनाक अपराधियों की सूची में शामिल किया है। यह सूची एक नई सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसमें गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए अवैध प्रवासियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया गया है।

DHS Launches Public Portal Naming Serious Criminal Offenders: डीएचएस द्वारा शुरू की गई इस वेबसाइट पर अपराधियों के नाम, तस्वीरें, राष्ट्रीयता और उनके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और अमेरिकी नागरिकों को यह जानकारी देना है कि किन आपराधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उनके समुदायों से हटाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, जाली तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस

वेबसाइट के प्रारंभिक संदेश में बताया गया है कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे गंभीर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। हत्या, यौन अपराध, ड्रग तस्करी और अन्य हिंसक अपराधों में शामिल लोगों को सूची में शीर्ष पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रही बस खाई में गिरी, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

सोशल मीडिया पर भी साझा की जानकारी

DHS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस वेबसाइट की जानकारी साझा की है। विभाग के अनुसार अब आम नागरिक स्वयं देख सकते हैं कि किन अपराधियों को पकड़ा गया, उन्होंने कौन-कौन से अपराध किए और उन्हें किन इलाकों से हटाया गया।

गंभीर आरोपों में शामिल भारतीय नागरिक

सूची में शामिल 89 भारतीय नागरिकों पर यौन अपराध, बलात्कार, ड्रग तस्करी, चोरी, DUI (नशे में वाहन चलाना), हिट एंड रन, तस्करी, धोखाधड़ी, डकैती, हमला, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, घरेलू हिंसा और एक हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। विभाग के अनुसार सभी नाम ऐसे व्यक्तियों के हैं जिन्हें अमेरिका में गिरफ्तार कर दोषी ठहराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी

सर्च फिल्टर की सुविधा

इस वेबसाइट में सर्च फिल्टर की सुविधा भी दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता नाम, देश या राज्य के आधार पर जानकारी खोज सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि इस कदम से कानून व्यवस्था को मजबूत करने और समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।