अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक, बारामती में होगा अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का बुधवार को बारामती में विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। 66 वर्षीय अजित पवार की इस अचानक मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र सरकार ने उनके सम्मान में राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Tragic Loss in Maharashtra Politics: Ajit Pawar Dies in Plane Crash: जानकारी के मुताबिक, अजित पवार पुणे जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में अपने गृहनगर बारामती जा रहे थे। इसी दौरान उनके विमान ने लैंडिंग के समय हादसा कर लिया। उनके अचानक निधन से NCP कार्यकर्ताओं और बारामती की जनता में गहरा सदमा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने ‘दादा’ कहकर बुलाए जाने वाले अजित पवार के जाने को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने डिप्टी और राजनीतिक सहयोगी के निधन को व्यक्तिगत और राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार का जाना राजनीति में एक बड़ा शून्य छोड़ गया है। वहीं, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

बारामती में होगा अंतिम संस्कार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अजित पवार का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रशासन ने अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटने वाले समर्थकों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अंतिम संस्कार का समय और विस्तृत कार्यक्रम परिवार और प्रशासन द्वारा जल्द साझा किया जाएगा।

लोकप्रिय नेता ‘दादा’ का राजनीतिक योगदान
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और NCP की मजबूत रीढ़ माने जाते थे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बारामती और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सफलता हासिल की। उनके निधन से राजनीतिक समीकरणों में भी महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।