देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को 5 सितम्बर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक, प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षक शामिल हैं।
📚 प्राथमिक शिक्षा से चयनित शिक्षक
डॉ. चंदन प्रसाद गोड़ – रा.प्रा.वि. शालवन, चम्पावत
रश्मि राणा – रा.प्रा.वि. स्याली, बमोरी, टिहरी गढ़वाल
रमेश लाल राणा – रा.प्रा.वि. काफली, उत्तरकाशी
डॉ. वीरेन्द्र सिंह – रा.प्रा.वि. इन्द्रेशपुरम, हरिद्वार
कल्पना भण्डारी – रा.प्रा.वि. घंडियाल, टिहरी गढ़वाल
तिली बडोला – रा.प्रा.वि. नौगांव पंजरो, चम्पावत
सुमन गुसाईं – रा.प्रा.वि. पनियाली, पौड़ी गढ़वाल
देवदान सिंह खंडवाल – रा.प्रा.वि. चौफुला, सेरा गांव, रुद्रप्रयाग
डॉ. निसार खान – रा.प्रा.वि. गाजी, अल्मोड़ा
🏫 माध्यमिक शिक्षा से चयनित शिक्षक
पुष्कर सिंह मनेरी – पं. का. सु. विद्यालय, चंडीगढ़ गढ़वाल
गीता बिष्ट जोशी – रा.इ.का. जखोल, उत्तरकाशी
डॉ. नूतन भट्ट – रा.इ.का. देहरादून
प्रकाश चन्द्र उपाध्याय – रा.इ.का. बाफना, चम्पावत
दीपक चन्द्र मिंट – रा.इ.का. तारखेत, अल्मोड़ा
इन 13 शिक्षकों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा।

