Uttarakhand: अप्रैल में ही मिलेगा तीन महीने का राशन, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह में ही तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का अग्रिम खाद्यान्न देने का ऐलान किया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में लागू की जा रही है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार राज्य के सभी अन्त्योदय और प्राथमिक परिवार (PHH) कार्ड धारकों के लिए ई-पॉस मशीनों पर ऑनलाइन वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। लाभार्थियों को तीनों महीनों का राशन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तीन बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जूना अखाड़े के आचार्य से लिया आशीर्वाद

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मार्च 2026 में जो राशन कार्ड धारक खाद्यान्न लेने से वंचित रह गए थे, वे 15 अप्रैल 2026 तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुटका और खैनी से भरे ट्रक पर कम जुर्माने से मचा बवाल, गुपचुप बैठक से मामला शांत

आयुक्त (खाद्य) आनन्द स्वरूप ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सस्ते गल्ले की दुकान से समय पर तीन माह का खाद्यान्न उठान कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पायलट बाबा आश्रम में चोरी का खुलासा, दो पूर्व सेवादार गिरफ्तार

You cannot copy content of this page