Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटके, सुबह-सुबह दहशत में आए लोग

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.02 दर्ज की गई।

भूकंप के झटके सुबह करीब 5:13:17 बजे महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीबी के जटिल रूप पर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का मंथन, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे, ऐसे में अचानक आए झटकों ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में गूंजेगी लोकधुन, 12 जिलों में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: गैर-विवादित नामांतरण प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करें : डीएम

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए ऐसे झटकों के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

You cannot copy content of this page