Uttarakhand: पैसों के लालच में भतीजे ने घोंटा ताई का गला, जानकी हत्याकांड का खुलासा

खबर शेयर करें

खटीमा। देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में 65 वर्षीय वृद्ध महिला जानकी चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके ही सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। चंद पैसों के लालच में आरोपी ने रिश्तों का खून कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक हॉकी पदक विजेता वेस पेस का निधन, लिएंडर पेस के पिता थे
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में तेनजिंग सैंडू ने साझा किया जीवन-संघर्ष और तिब्बती संस्कृति का अनुभव

पुलिस ने आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज...22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

आरोपी ने बताया कि उसने अलमारी से पर्स निकाल लिया, जिसमें नगदी और अन्य सामान था। शक से बचने के लिए घर के बाहर लगी ग्रिल पर ताला और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page