Uttarakhand: पांच जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने के संकेत दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Weather Alert Issued: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। मौसम में अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सियाचिन में त्रासदी: हिमस्खलन की चपेट में आए जवान, तीन शहीद, पांच की तलाश जारी

अस्थायी निवासियों को निचले इलाकों में जाने की सलाह
प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए इन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से निवास कर रहे लोगों को एक से दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते सड़कें अवरुद्ध होने, बिजली और संचार सेवाएं बाधित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, टनकपुर निवासी कुनाल राम कोहली गिरफ्तार

प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।