Nainital: भीमताल में अनोखा विरोध…मंत्री के स्वागत से पहले गड्ढे भरकर हरीश पनेरू ने दिखाया ‘आइना’

खबर शेयर करें

भीमताल। क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पदमपुरी-खुटानी धारी मार्ग पर गहरे गड्ढों को खुद मिट्टी से भरकर सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए और इसे नए मंत्री के लिए “आइना” बताया।

यह मार्ग शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के विधानसभा क्षेत्र में आता है। मंत्री के पहली बार पदमपुरी-धारी दौरे से ठीक पहले किए गए इस कदम को लेकर पनेरू ने तंज कसते हुए कहा कि “मंत्री को झटके न लगें, इसलिए स्वागत के तौर पर गड्ढे भरे गए हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था को आईना दिखाने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिश्वत प्रकरण में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त

पनेरू ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अगला दौरा मंत्री के लिए भारी पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में स्थानीय विधायक ने इस मार्ग की अनदेखी की और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: परेड में SSP ने परखी पुलिस बल की ताकत, हथियार दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो महिला जवान सम्मानित

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री बनने के बाद हल्द्वानी स्थित अपने जज फार्म आवास के आसपास की सड़कों का निर्माण तेजी से कराया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्राथमिकता केवल व्यक्तिगत सुविधाओं को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में, कुरान, कलम और कागज़ की मांग की

पनेरू ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मंत्री पद “इनाम” के रूप में दिया गया है, जबकि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जनता इन मुद्दों का जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।

You cannot copy content of this page