शादी से दो घंटे पहले दुल्हन ने पहले प्यार से की आखिरी मुलाकात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पहला प्यार इंसान के दिल में इस कदर बस जाता है कि समय बीत जाने के बाद भी उसकी यादें पीछा नहीं छोड़तीं। ऐसा ही एक भावनात्मक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, जहां एक दुल्हन शादी से महज दो घंटे पहले अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिलने पहुंच गई। रस्मों और जिम्मेदारियों में बंधने से पहले वह अपने दिल का बोझ हल्का करना चाहती थी।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.18 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पूरे शादी के जोड़े में सजी हुई है और उसके साथ उसका एक दोस्त मौजूद है। दोनों कार से तय स्थान पर पहुंचते हैं। रास्ते में दुल्हन फोन पर अपने पूर्व प्रेमी से बातचीत करती हुई दिखाई देती है और मिलने की जगह बताती है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन सुधार में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड, केंद्र से मिली 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

वीडियो में दुल्हन का दोस्त कैमरे की ओर बताते हुए कहता है कि लड़की की शादी के फेरे शुरू होने में सिर्फ दो घंटे बाकी हैं और वह अपने एक्स से आखिरी बार मिलने आई है। दोस्त के अनुसार, दुल्हन का नाम श्रेया है और उसने इस मुलाकात के लिए काफी आग्रह किया था। उसका दावा है कि श्रेया परिवार के दबाव में शादी कर रही है, जबकि उसका दिल अब भी अपने पहले प्यार से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

इसके बाद वीडियो में वह भावुक पल सामने आता है, जब दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी से मिलती है। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत होती है और फिर दुल्हन उसे गले लगा लेती है। यह मुलाकात बेहद संक्षिप्त रहती है। कुछ ही पलों बाद वह दौड़ते हुए वापस कार में लौट आती है। कार में बैठते समय उसके चेहरे पर उदासी, राहत और मजबूरी के मिले-जुले भाव साफ झलकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरएसएस जिला कार्यवाहक के बेटे ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई वजह

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे सच्चे प्यार की आखिरी झलक बता रहा है, तो कोई इसे शादी जैसे पवित्र रिश्ते से पहले लिया गया भावनात्मक फैसला करार दे रहा है।