कबाड़ से खजाना! पुराने सिम कार्ड से युवक ने निकाला असली सोना

खबर शेयर करें

ई-वेस्ट से 191 ग्राम गोल्ड निकालकर इंटरनेट पर मचाया तहलका

नई दिल्ली : हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के रहने वाले इस व्यक्ति ने पुराने सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) को प्रोसेस कर असली सोना निकालने का कारनामा कर दिखाया है। इस अनोखे प्रयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इंटरनेट पर पुराने सिम कार्ड्स की चर्चा और डिमांड अचानक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: जंगल गई महिला पर भालू का हमला, हाथ और पीठ पर गहरे घाव

Gold Extracted From SIM Cards Goes Viral on Social Media: इस चीनी नागरिक की पहचान किआओ के रूप में हुई है, जो हुइझोउ शहर का निवासी है। 20 जनवरी 2026 को किआओ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हजारों पुराने सिम कार्ड और खराब इलेक्ट्रॉनिक चिप्स को रसायनों से भरे ड्रम में प्रोसेस करते नजर आए। किआओ ने बताया कि उन्होंने करीब 2 टन ई-वेस्ट इकट्ठा किया था।

कई जटिल रासायनिक प्रक्रियाओं, धोने और जलाने के बाद किआओ इसमें से 191.73 ग्राम शुद्ध सोना निकालने में सफल रहे। मौजूदा बाजार भाव के अनुसार, इस सोने की कीमत करीब 2 लाख युआन, यानी लगभग 26.59 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप ने ‘डेलिला लॉ’ का किया आह्वान, अवैध प्रवासियों को कमर्शियल लाइसेंस देने पर रोक की मांग

सिम कार्ड में क्यों होता है सोना?
किआओ के मुताबिक, सिम कार्ड और कंप्यूटर चिप्स के कुछ हिस्सों पर बेहद पतली सोने की परत चढ़ाई जाती है। इसका मकसद जंग से बचाव करना और डेटा ट्रांसमिशन को बेहतर बनाना होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सिम कार्ड में लगभग 0.001 ग्राम तक सोना हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, उत्तराखंड में दान किए 50 मोबाइल फोन

खतरे की घंटी भी बजाई
हालांकि, किआओ ने अपने वीडियो के साथ सख्त चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद जटिल और खतरनाक है, क्योंकि इसमें जहरीले रसायनों का इस्तेमाल होता है, जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसे केवल प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा ही नियंत्रित वातावरण में किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी आगाह किया कि कई देशों में निजी तौर पर ई-वेस्ट से धातु निकालना गैरकानूनी है। ऐसे में लोग लालच में आकर घर पर इस तरह के प्रयोग करने से बचें।