तीन मंजिला इमारत ढही…मलबे में दबे कई लोग, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें

अनूपपुर: जिले के कोतमा बस स्टैंड के समीप स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि पास ही नए कॉम्प्लेक्स के लिए नींव की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान इमारत धराशायी हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के अनुसार, मलबे में 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मल्लीताल में फर्जी पते पर बना आधार कार्ड, एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिंगुड़ा खाने से महिला की मौत, पति की भी बिगड़ी थी तबीयत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन के ऊपर अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था और बगल में भी बिना अनुमति के नींव की खुदाई की जा रही थी। नगर पालिका से अनुमति लिए बिना हो रहे इन निर्माण कार्यों के कारण इमारत असुरक्षित हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

घायलों में तुलसी महरा (40 वर्ष) और रामकिशोर प्रजापति (50 वर्ष), निवासी ग्राम बगईहा टोला शामिल हैं, जो पास की दुकान में कार्यरत थे। इसके अलावा तुलसी भैंना नामक महिला भी घायल हुई है, जो बस का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर में दिल दहला देने वाली घटना...22 दिन पहले शादी करने वाले नवविवाहित जोड़े ने एक ही फंदे से दी जान

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और एसईसीएल व अन्य रेस्क्यू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

You cannot copy content of this page