9वीं मंजिल से गिरकर तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत, ऑनलाइन गेम एंगल से हड़कंप

खबर शेयर करें

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में बीती रात तीन नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों बहनें 9वीं मंज़िल से नीचे गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Shocking Incident in Ghaziabad: जानकारी के अनुसार, भारत सिटी सोसायटी के बी-1 टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) बीती रात करीब दो बजे 9वीं मंज़िल से नीचे गिर गईं। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार गहरी नींद में था। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, इस महीने यूनिट दर में 89 पैसे तक की छूट

कुर्सी लगाकर कूदने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनों ने प्लास्टिक की कुर्सी लगाकर 9वीं मंज़िल से छलांग लगाई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी विद्यालयों में 2347 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

ऑनलाइन गेम्स की लत बना मौत की वजह?

मामले में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स खेलने की आदी थीं। वे एक टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं। परिवार को उनकी इस आदत पर आपत्ति थी और माता-पिता अक्सर उन्हें मोबाइल और गेम से दूर रहने की हिदायत देते थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं ऑनलाइन गेम्स की लत इस दर्दनाक घटना की वजह तो नहीं बनी।

हर गतिविधि साथ-साथ, कोविड के बाद बदली ज़िंदगी

पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें बेहद करीब थीं और लगभग हर काम एक साथ करती थीं—चाहे नहाना हो, खाना, स्कूल जाना या सोना। बताया जा रहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी और धीरे-धीरे उनका स्कूल जाना भी अनियमित हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी परिवार में खुशखबरी: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार, सभी एंगल पर जांच

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण—सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल व डिजिटल डेटा की जांच के बाद ही घटना की असल वजह साफ हो पाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से सोसायटी में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।