रुद्रपुर: सिडकुल क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के सिडकुल क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 15 वर्षीय छात्र का शव मैदान में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार पुत्र देव दत्त गंगवार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: स्पन्दन-2026 की धूम...Amrapali University ने मनाया 27वां स्थापना दिवस, जस्सी गिल-बब्बल राय ने बांधा समां

जानकारी के अनुसार, अंकित रोज की तरह सोमवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर में उसका शव सुनसान मैदान में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मृतक के पिता देव दत्त गंगवार ने बताया कि सुबह उन्होंने बेटे को तैयार कर स्कूल भेजा था और खुद फैक्टरी चले गए थे। दोपहर में एक रिश्तेदार से उन्हें बेटे का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची राज्य की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ निर्यात

बताया जा रहा है कि अंकित ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजन यह समझ नहीं पा रहे कि वह स्कूल की बजाय सुनसान मैदान में कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला अस्पताल की सुध लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। इधर, घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page