नई दिल्ली: क्रिकेट जगत की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले को ‘महामुकाबला’ कहा जा रहा है। दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसक रविवार को होने वाली भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
India vs Pakistan: Hype vs Hard Numbers: ग्रुप स्टेज में भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज कर दमदार शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड पर जीत हासिल की है। पाकिस्तान खेमे का मानना है कि शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे स्पिनरों के दम पर वे भारत को चुनौती देंगे।
लेकिन इतिहास के आंकड़े पाकिस्तान के दावे पर सवाल खड़े करते हैं।
टी20 विश्व कप में भारत का दबदबा
टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। भारत ने 6 मैच जीते हैं, पाकिस्तान को केवल 1 जीत मिली है और 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। 2007 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही खिताब जीता था। पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में अपनी एकमात्र जीत 2021 में मिली थी।
ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड भी भारत के साथ
दोनों टीमें अब तक 17 टी20 मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं।
भारत: 13 जीत
पाकिस्तान: 3 जीत
1 मैच टाई
हाल ही में एशिया कप 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया, जिससे मनोवैज्ञानिक बढ़त भी भारतीय टीम के पास है।
क्या ‘महामुकाबला’ सिर्फ हाइप?
भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं और रोमांच से भरा होता है। लेकिन आंकड़ों की कसौटी पर देखें तो टी20 प्रारूप में भारत का पलड़ा भारी रहा है।
फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है—खासकर टी20 में एक दिन का प्रदर्शन सब बदल सकता है। इसके बावजूद विश्व कप में 6-1 का रिकॉर्ड भारत के आत्मविश्वास को मजबूती देता है। अगर यह आंकड़ा 7-1 में बदल जाए, तो इसे चौंकाने वाला नहीं कहा जाएगा।
