उत्तराखंड: चलती रोडवेज बस में अचानक लगी आग…15 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

खबर शेयर करें

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 15 यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब चार बजे लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने हुई। जैसे ही रोडवेज बस वहां पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

हालात की गंभीरता को समझते हुए बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: खराब मौसम से हेली रेस्क्यू प्रभावित, लिमचीगाड़ वैली ब्रिज तैयार...Video

हालांकि आग से बस को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।