उत्तराखंड: बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, प्रयाग पोर्टल एक सप्ताह के लिए फिर से खुला

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में लंबे समय से अटकी बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) के कुल 955 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि चयन जिलेवार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए दोबारा खोल दिया गया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की जानकारी अपडेट कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद

शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया बीते काफी समय से लंबित थी। भर्ती को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया था। इसके बाद विभाग ने प्रयाग पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने श्रमिकों व उनके आश्रितों के खातों में भेजे 25 करोड़ रुपये

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि सेवा योजन विभाग को पोर्टल को खोलने के संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पहले पोर्टल पर अपनी जानकारी पूरी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में फिर कांपी धरती...4 महीने में 11वीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके

डॉ. रावत ने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया को आगामी दो सप्ताह के भीतर पूरी कर लिया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जा सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page