उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज…3 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े नेता आज कांग्रेस में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। राज्य के तीन पूर्व विधायकों सहित छह प्रभावशाली नेता आज शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामेंगे। यह पूरा घटनाक्रम नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित होगा, जिसे आगामी चुनावों से पहले पार्टी की बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और घनसाली (टिहरी) के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य प्रमुख हैं। इनके साथ रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, भीमताल के लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली से मसूरी आ रही 27 सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला, एक घायल

इन नेताओं के दल बदल के पीछे 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलना एक बड़ी वजह माना जा रहा है। राजकुमार ठुकराल पहले ही भाजपा से नाराज होकर इस्तीफा दे चुके थे, जबकि नारायण पाल भी अलग-अलग दलों में रहने के बाद टिकट न मिलने से असंतुष्ट थे। भीमलाल आर्य भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नई संभावनाएं तलाश रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज...दून समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 5 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल का सियासी सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे 2019 में निर्दलीय मेयर चुने गए थे, बाद में भाजपा में शामिल हुए, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। अब उनका कांग्रेस में जाना स्थानीय राजनीति में नया समीकरण बना सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा: दारचिन में घोड़े से गिरकर पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल, हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू

इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे, जो इसके लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इन नेताओं के कांग्रेस में आने से तराई और गढ़वाल क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कुल मिलाकर, यह घटनाक्रम उत्तराखंड की राजनीति में नए समीकरण गढ़ने की ओर इशारा कर रहा है। आने वाले समय में इसका असर प्रदेश की सियासत पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

You cannot copy content of this page