ओलंपिक हॉकी पदक विजेता वेस पेस का निधन, लिएंडर पेस के पिता थे

खबर शेयर करें

कोलकाता : भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य वेस पेस का गुरुवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस लंबे समय से पार्किंसन रोग से पीड़ित थे और कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शराब के बढ़े दामों पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार के नोटिफिकेशन पर लगाया स्टे

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस पेस न केवल हॉकी में, बल्कि फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कच्ची शराब ने ली दो सगे भाइयों की जान, लत में जमीन से लेकर घर के दरवाजे तक बेच डाले

पेशे से स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर वेस पेस ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई शीर्ष खेल संस्थाओं के चिकित्सा सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं।
भारतीय खेल जगत ने उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें एक सच्चा खेल प्रेमी और बहुमुखी प्रतिभा का धनी इंसान करार दिया है।