अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 23 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका आया है। Indian Air Force ने Agnipath Scheme के तहत अग्निवीर वायु (खेल) भर्ती 2026 बैच के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित टेस्ट 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच Army Station New Delhi में आयोजित किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

विज्ञान विषय के साथ

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है।
  • कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक तथा अंग्रेजी में 50% अंक होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें 👉  तेरहवीं के रायते से फैली दहशत...सैकड़ों लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज टीका, डॉक्टरों ने बताया डर बेबुनियाद

या

  • इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/आईटी) कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • अंग्रेजी में 50% अंक (डिप्लोमा या मैट्रिक/इंटरमीडिएट में) होना आवश्यक है।

या

  • भौतिकी और गणित के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं।

विज्ञान विषयों के अलावा

  • किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
यह भी पढ़ें 👉  अटल जी की 101वीं जयंती: ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि, पीएम मोदी बोले-राष्ट्रहित ही था उनका सबसे बड़ा संकल्प

या

  • 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में 50% अंक होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क (लागू करों के अतिरिक्त) देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स अचीवमेंट के लिए जरूरी शर्तें

  • उम्मीदवार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • या जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कम से कम 5वां स्थान प्राप्त किया हो।
  • या सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की टीम से खेला हो।
  • या अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता या खेलो इंडिया नेशनल (SAI) में भाग लिया हो।
  • टीम खेलों में उम्मीदवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता या अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो।
यह भी पढ़ें 👉  मल्लीताल में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 1.47 करोड़ रुपये उड़ाए

भारतीय वायु सेना ने योग्य खिलाड़ियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।