जातिगत भेदभाव पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- ‘जो करेगा जाति की बात, उसके कस के मारूंगा लात’

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जातिगत भेदभाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागपुर में सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दीक्षांत समारोह में पहुंचे गडकरी ने साफ कहा कि वह जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते, चाहे इसके चलते उन्हें वोट मिले या न मिले।

यह भी पढ़ें 👉  मॉरीशस यात्रा संपन्न कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित

गडकरी ने कहा, “किसी व्यक्ति का मूल्य उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि उसके गुणों से तय होना चाहिए।” उन्होंने याद किया कि राजनीति में अक्सर लोग जातिगत पहचान के आधार पर उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जय राम आश्रम में यूट्यूबर तन्नू रावत के वीडियो पर बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

‘जो करेगा जाति की बात, उसके कस के मारूंगा लात’
गडकरी ने अपनी बेबाक शैली में कहा कि “बहुत से लोग जाति के आधार पर मुझसे मिलने आते हैं। मैंने ऐसे 50,000 लोगों से कह दिया कि जो करेगा जाति की बात, उसके कस के मारूंगा लात।”

यह भी पढ़ें 👉  128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में शामिल होगा टी20 फॉर्मेट

उनका यह बयान सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। गडकरी पहले भी जातिवाद और राजनीतिक अवसरवाद पर खुलकर अपनी राय रख चुके हैं।