Nainital: हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर: फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। थाना रामनगर में 27 सितंबर 2024 को दर्ज FIR संख्या 289/2024 (धारा 109/351(2)/352 BNS) के मामले में आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील में डीएम का छापा...गोपनीय दस्तावेजों पर निजी युवक काम करते मिले, अधिकारियों को लगाई फटकार

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीतावनी तिराहा (टेड़ा गांव रोड) पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीड़भाड़ वाले इलाकों से हटेंगे आवारा कुत्ते और गौवंश, नोडल अधिकारी होंगे तैनात

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर पुत्र सुनील बिष्ट, मूल निवासी मीरापुर पहाड़ियों वाला, थाना अफजलगढ़ (जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश) हाल निवासी टेड़ा रोड, रामनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा-टनकपुर में कर चोरी का भंडाफोड़, राज्य कर विभाग ने दो फर्मों से वसूले 1.99 करोड़

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कुंदन कठैत (SOG) और त्रिलोक सिंह (SOG) की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page