चलती बस बनी आग का गोला, 48 यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आगरा से नोएडा जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई।

पुलिस के मुताबिक, बस से धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत सूचना दी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  तिहरा हत्याकांड: युवक ने माता-पिता और भाई की ली जान, मासूम भतीजा गंभीर

सूचना मिलते ही नौहझील थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में सवार सभी 48 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यमुनोत्री यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु की मौत, नौ कैंची पैदल मार्ग पर बिगड़ी तबीयत

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

थाना प्रभारी ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page