दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। रविवार सुबह राजधानी Delhi के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित Nature Bazaar में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने बाजार की करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के अंतरिक्ष मिशन को मिली नई गति, केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 को दी मंजूरी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही Delhi Fire Service तुरंत हरकत में आया और करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाला और आग को फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक करीब 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण...कई इलाकों में AQI 400 पार, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिल पाया। दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  परमाणु निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सरकार बदलेगी दायित्व कानून

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं, जबकि प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।