उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फील्ड स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर

खबर शेयर करें

देहरादून: वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (ACF), रेंजर और लैगिंग अधिकारियों की कमी जल्द ही दूर होने जा रही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विभाग के अधियाचन के बाद इन पदों के लिए आवेदन तिथियां जारी कर दी हैं।

वन विभाग ने फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को तीन एसीएफ, 31 वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर), और 12 लैगिंग अधिकारी पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। विभाग अब जल्द ही वन आरक्षियों के लिए भी अधियाचन भेजने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 1599 नशीले कैप्सूल बरामद

स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में भर्ती की तैयारी
मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन) मीनाक्षी जोशी ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के तहत 81 वन आरक्षियों की भर्ती की प्रक्रिया में पहले अधियाचन में कुछ त्रुटियां थीं, जिन्हें ठीक कर नए सिरे से अधियाचन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चालक गंभीर घायल

आवेदन तिथियां घोषित
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक, लैगिंग अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन तिथियां भी जारी कर दी हैं:

  • विज्ञापन प्रकाशन: 30 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन संशोधन: 25 फरवरी से 6 मार्च 2025
यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित स्टिंग केस: पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई का नोटिस, अक्टूबर में पेशी की मांग

वन विभाग में लंबे समय बाद हो रही इस भर्ती प्रक्रिया से फील्ड स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है। इससे न केवल वन संरक्षण कार्यों को बल मिलेगा, बल्कि वन्यजीव सुरक्षा भी मजबूत होगी।