हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब और जुए का बोलबाला, पुलिस-प्रशासन दावों पर उठे सवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: अवैध शराब और जुए पर सख्ती के पुलिस-प्रशासन के दावे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में खोखले नजर आ रहे हैं। ढाबों और होटलों की आड़ में खुलेआम शराब परोसी और बेची जा रही है, जबकि गलियों में जगह-जगह जुआरियों के अड्डे संचालित हो रहे हैं। सुबह से शाम तक जुआ खेलते लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इन गतिविधियों से स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी खासे परेशान हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा है।

Illegal Liquor & Gambling Racket Thriving in Transport Nagar: सूत्रों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। करीब तीन से चार सक्रिय गिरोह ढाबों और छोटे होटलों की आड़ में शराब की बिक्री कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सप्लाई हल्द्वानी शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों तक की जाती है।

अवैध शराब के इस नेटवर्क में वर्चस्व को लेकर गिरोहों के बीच झड़प और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल टीपीनगर चौकी के ठीक पीछे संचालित होता है, फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन की मौत, 20 से अधिक घायल

‘सांठगांठ’ के आरोप, छापेमारी से पहले मिलती है भनक

स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का आरोप है कि चौकी में लंबे समय से तैनात कुछ कथित सिपाहियों की अवैध कारोबारियों से सांठगांठ है। उनका दावा है कि जब भी कार्रवाई की तैयारी होती है, पहले ही सूचना लीक हो जाती है, जिससे अवैध धंधेबाज बच निकलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व नेशनल खिलाड़ी व इंटरनेशनल कोच डॉ. रावत शिक्षक दिवस पर सम्मानित

जुएं के अड्डों से बिगड़ता माहौल

अवैध शराब के साथ-साथ जुए का कारोबार भी यहां तेजी से फैल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर की गलियों में लोगों को खुलेआम जुआ खेलते हुए देखा जा सकता है। कारोबारियों का कहना है कि इससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग भी जुए में अपनी कमाई गंवा रहे हैं, जिससे परिवारों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कई बार हार-जीत के बाद विवाद और मारपीट तक की नौबत आने की बातें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पार्षद ने स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर EESL कर्मियों को कमरे में किया बंद, ढाई घंटे चला धरना

कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से अवैध शराब और जुए के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र का माहौल और बिगड़ सकता है।

अब देखना होगा कि पुलिस महकमा इन आरोपों को किस तरह लेता है और ट्रांसपोर्ट नगर में चल रही कथित अवैध गतिविधियों पर कब तक लगाम लगती है।

You cannot copy content of this page