मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। बहुत दिनों से पेंडिंग परीक्षा का परिणाम आ सकता है। आज के दिन योजनाबद्ध और एकाग्र चित्त होकर किया गया कार्य सफल अवश्य होगा। इस राशि के जातको को धर्मिक यात्रा करने के योग भी बन रहे हैं। आज अपने व्यस्त समय से कुछ समय सामजिक सेवार्थ आदि गतिविधियों के लिए निकालेंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, आपकी सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेंगी। आज बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा यहां नया सीखने को मिलेगा। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई योजना बनायेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत चीजों को किसी से भी शेयर ना करें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है, किसी टॉपिक को समझने के लिये, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या को अनुशाषित रखने का प्रयास करें।
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। महिलाओं का आज ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है अतः अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी जरुरी है। आज बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखेंगे। आज कारोबार में जल्दबाजी में फैसला लेने से बच्चे, किसी जानकार से राय अवश्य लें।
कर्क राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेल के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित आज सफलता मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको स्वास्थ्य बेहतर महसूस करेंगे। नेगेटिव थिंकिंग से बचें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज सरकारी नौकरी वाले ऑफिस में जिम्मेदरियों पर गंभीरता से ध्यान दें। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में किये गये कार्य अवश्य सफल होंगे। बड़े भाई से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों श्रमदान करेंगे। आज किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ने की लापरवाही ना करें। पैतृक जमीन-जायदाद संबंधी मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए किए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आज जीवनसाथी से भविष्य के लिए आर्थिक योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम कम प्रयास से भी बन जाएंगे। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। विद्यार्थी परीक्षा के तैयारिओं को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आज कारोबार में ऑर्डर पूरा करते समय टारगेट का ध्यान रखें। आप दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। इस राशि के दुकानदारों को ऑनलाइन मोबाइल से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएंगे। आज आपकी कम्पनी को सरकार से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने पर आर्थिक मंदी से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी -मोटी नोक झोंक हो सकती है।
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से पूरे हो जाएंगे। आपके दादा दादी आपके कार्यकुशलता और व्यवहार को देखते हुए नयी जिम्मीदारिया देंगे। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझे। लवमेटस के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। कपडे का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के रिसर्च स्कालर्स को आज नयी उपलब्धियां हासिल करने के शुभ योग है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से सफलता अवश्य मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेग और यह समय भी अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज आप कुछ समय अध्यात्म और ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। आज कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ समय लग सकता है। आज ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता अपने कार्यक्षेत्र में नया मुकाम बनायेंगे। करियर सम्बन्धी शुभ समाचार मिलने के योग है। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। विद्यार्थी आज शाम दोस्तों के साथ परीक्षा की तैयारिओं के बारे में चर्चा करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहने वाला है।
मीन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजकीय कामकाज में आर ही बाधाएं आज समाप्त हो जाएंगी। पहले की अपेक्षा आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने से खुशी भी मिलेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक संरक्षण के मामले में किसी भी पर भरोसा ना करें। व्यवसायिकवृद्धि होने के योग है साथ व्यवस्था बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेगी। आज जॉब में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेने से राहत महसूस होगी।
