कर्नाटक में दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज़ पिता ने गर्भवती बेटी की पीट-पीटकर हत्या की

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/हुबली। कर्नाटक से ऑनर किलिंग की एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। हुबली के इनापुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज़ एक पिता ने अपनी गर्भवती बेटी की लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान मान्या पाटिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मान्या ने करीब सात महीने पहले दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका परिवार, खासतौर पर पिता, बेहद नाराज़ था। परिवार की धमकियों के चलते दंपती कुछ समय तक हावेड़ी जिले में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, कई घायल

पुलिस जांच में सामने आया है कि हाल ही में अधिकारियों की पहल पर दोनों परिवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई थी। इसके बाद 8 दिसंबर को मान्या अपने पति के साथ गांव लौटी, लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके। आरोप है कि इसी दौरान पिता ने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर मान्या पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: BSF कांस्टेबल भर्ती में 50% आरक्षण, नियमों में संशोधन लागू

बताया जा रहा है कि लोहे की रॉड से मान्या पर ताबड़तोड़ वार किए गए। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मान्या की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक वारदात: लूट के दौरान मां के सामने 26 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या, 35 मिनट तक घर में मचा तांडव

घटना के बाद पुलिस ने प्रकाश, वीराना और अरुण नाम के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों में मृतका का पिता और उसके करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।